Thursday, May 19, 2011

एक लड़की

एक छोटे शहर की लड़की

जो अपनी उम्मीदों और आशाओं में बड़ी थी

चाहती थी थोड़ा सा प्रेम

कि बसंत छू सके उसे

उसने चाहा था कि कोई करे प्रेम

कम स कम समझ सके उसे

लड़का साल बीतते ही कहने लगा था गुस्से में उसे , YOU WHORE

अक्सर नशें में पूछता था उसका दाम

लड़की ने कहा ," शादी ?"

लड़के ने कहा," परिवार"

लड़के के पास था परिवार जिसकी ओट में वो भाग सकता था

अपनी जाति के जंगल में

लड़की के पास थी देह

और नासमझ लड़की देह के साथ जीना चाहती थी

इसे दर्ज करने वाले विवेक कुमार भोजपुरी में चूतिया थे

ये बात दीगर है कि अंग्रेजी में उन्हें Feminist कहा जाता था

लड़का हर भाषा में ," बॉन्ड था बॉस !"

और लड़की

हर कहानी, भाषा , मुहावरे में

छिनाल !